करौली: महवा: ग्राम पंचायत सायपुर मे जनसुनवाई का आयोजन
जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के दिये निर्देश
जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरूवार को पंचायत समिति करौली की ग्राम पंचायत सायपुर मे आयोजित जनसुनवाई मे आमजन की समस्याऐं सुनी व मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के तहत अतिक्रमण हटवाने, NFSA में नाम जुडवाने, बरसात के मौसम में रास्तों में कीचड की सफाई करवाने, पेंशन, PM आवास योजना मे नाम जुडवाने के परिवाद सुने।