करौली: ग्राम पंचायत सायपुर मे जनसुनवाई का आयोजन जिला कलेक्टर ने आमजन की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने के दिए निर्देश
करौली जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने गुरूवार को पंचायत समिति करौली की ग्राम पंचायत सायपुर मे आयोजित जनसुनवाई मे आमजन की समस्याऐं सुनी और मौके पर ही उपस्थित अधिकारियों को शीघ्र ही निस्तारण करने के निर्देश दिए।जनसुनवाई के दौरान अतिक्रमण हटवाने, एनएफएसए में नाम जुडवाने, बरसात के मौसम के दौरान रास्तों से कीचड की सफाई करवाने, पेंशन से संबंधित निर्देश दिए।