आलापुर तहसील के जहांगीरगंज निवासी भाजपा नेता और अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संदीप सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से शुक्रवार शाम 5 बजे उनके आवास पर भेंट कर तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। श्री सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के सम्मुख आलापुर क्षेत्र की तमाम समस्याएं रखी।जिसके निराकरण का उन्होंने भरोसा दिलाया।