पिथौरा: नवापारा कला में भरमार बंदूक दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पिथौरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवापारा कला में भरमार बंदूक दिखाकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए , उसके विरुद्ध 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है । पिथौरा पुलिस ने उपरोक्त मामले में नवापारा कला निवासी आरोपी शंभू नाथ ध्रुव पिता आसाराम ध्रुव उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया है ।