पिथौरा: महतारी वंदन योजना के तहत पिथौरा ब्लाक के सभी ग्राम पंचायत में पात्र महिलाओं का फॉर्म भरने का काम युद्ध स्तर पर जारी
छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर महतारी वंदन योजना के तहत लाभान्वित होने वाले , पात्र महिलाओं को फॉर्म भराने का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ किया गया है । तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में कैंप लगाकर फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है , जिसमें ग्राम पंचायत में कार्यरत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सचिव आदि के द्वारा फॉर्म भरा जा रहा है ।