पिथौरा: लहरौद में राजस्व विभाग की टीम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त कर मौके पर किया निराकरण
जिले के कलेक्टर के निर्देश पर आज पिथौरा तहसील क्षेत्र के ग्राम लहरौद में राजस्व विभाग की टीम ने कैंप लगाकर, ग्रामीणों की समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए मौके पर ही निराकरण किया है । इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन अपनी समस्याओं को लेकर कैंप स्थल पर पहुंचे हुए थे ।