पिथौरा: गांव चलो अभियान के तहत गिरना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की योजनाओं की ग्राम वासियों को दी जानकारी
गांव चलो अभियान के तहत आज गिरना में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा , ग्राम वासियों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए इसका लाभ लेने की अपील की गई । इसके अलावा राज्य सरकार के द्वारा प्रारंभ किए गए , महतारी वंदन योजना के बारे में भी गांव की महिलाओं को जानकारी देकर लाभ लेने की अपील की गई ।