धरहरा स्थित प्रसिद्ध भीमशंकर महादेव मंदिर में सुबह से ही शाम साढ़े 5 बजे श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने भोले बाबा का जलाभिषेक कर सुख-शांति और मंगलमय वर्ष की कामना की। ठंड के बावजूद लोगों की आस्था और विश्वास में कोई कमी नजर नहीं आई। नए साल की यह शुरुआत भक्ति और विश्वास की मिसाल बन गई।