नरपतगंज: नरपतगंज के दो शिक्षकों को मिला राजकीय सम्मान, हर्ष
नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न दो विद्यालयों के शिक्षक को 5 सितंबर को पटना स्थित कृष्ण मेमोरियल हॉल में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार के द्वारा राजकीय सम्मान प्रदान किया गया। जिसमें शिक्षक अवधेश कुमार व धीरज सिंह शामिल है। जानकारी मिलते ही विद्यालय के शिक्षक छात्र व आम लोगों ने हर्ष प्रकट कर बधाई दिया।