मेरठ: शास्त्रीनगर के रिहायशी इलाके में घुसा बारहसिंघा, आबादी के बीच सड़कों पर भागता रहा, वन विभाग की टीम ने की कांबिंग
Meerut, Meerut | Feb 11, 2025 मेरठ के रिहायशी इलाके शास्त्रीनगर में रातभर बारहसिंघा घूमता रहा। बारहसिंघा कहां से आबादी के बीच आया और कैसे यहां तक पहुंचा वनविभाग इसकी जांच कर रहा है। वहीं आबादी के बीच भागते बारहसिंघा का एक बाइक सवार ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सूचना पर पहुंची वनविभाग की टीम पूरे इलाके में कांबिंग कर रही है। ताकि बारहसिंघा को पकड़ा जा सके।