अजमेर: त्रिपोलिया गेट पर यादगार गेस्ट हाउस में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग, मौके पर मची अफरा-तफरी
Ajmer, Ajmer | Jan 30, 2026 शुक्रवार को सुबह 10:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार दरगाह क्षेत्र के त्रिपोलिया गेट स्थित यादगार गेस्ट हाउस में अलसुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,घटना की जानकारी मिलते ही दरगाह थानाधिकारी भी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे।