शिकोहाबाद: खुशियां मातम में बदली, एटा रोड स्थित बिग बाजार से बाहर निकलते ही पिता ने तोड़ा दम, 13 फरवरी को होने थी बेटी की शादी
बेटी की शादी की तैयारियों के बीच अरांव निवासी एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अरांव निवासी दारा सिंह अपनी पत्नी, बहन और बेटी के साथ 13 फरवरी को होने वाली शादी की खरीदारी करने शिकोहाबाद आए थे। एटा रोड स्थित बिग बाजार से सामान खरीदकर बाहर निकलते ही अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वह सड़क पर गिर गए।परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया।