जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं में भारी असमंजस की स्थिति देखी जा रही है। अनेक स्थानों पर गैस सिलेंडर के लिए लोगों को एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनों में बुरी तरह हलकान होना पड़ रहा है। सुबह से ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसियों पर पहुँच रहे हैं, जिससे वहाँ भारी भीड़ देखने को मिल रही है।