झांसी: सांप के काटने से महिला की मौत, पति ने झाड़फूंक के लिए 367 किमी दूर ले जाकर झांसी मेडिकल में तोड़ा दम
Jhansi, Jhansi | Sep 16, 2025 झांसी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। दरअसल, मथुरा में मजदूरी कर रहे हरदयाल की पत्नी रामदेवी को रात में सोते समय सांप ने काट लिया। अस्पताल ले जाने के बजाय, हरदयाल उन्हें 367 किलोमीटर दूर, अपने गृह जिले टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) में झाड़फूंक के लिए ले गया।