विदिशा नगर: प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल देकर शहर के लोगों को आमंत्रित किया
सरस्वती मानस मंडल के द्वारा सिहोर के प्रसिद्ध संत प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से आयोजित की जा रही श्री शिव महापुराण कथा के निमंत्रण पत्र एवं पीले चावल देकर अभियान की शुरुआत बुधवार की गई। इस कथा का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य देवता श्री गणेश जी को दिया गया और दूसरा निमंत्रण सृष्टि के संचालन कर्ता भगवान शिव को अर्पित किया गया ।