थाना गंगोह पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाली अभियुक्ता संजीला उर्फ सलमें उर्फ बाढ़न को गुरुवार शाम 4:00 बजे कोठडा बस स्टैंड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। जिसके कब्जे से 25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई है जिसकी कीमत ₹500000 है। संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए अभियुक्ता को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।