मछरेहटा थाना क्षेत्र के आदिलापुर के पास सड़क पर तेज रफ्तार डाले ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। घायल हुए व्यक्ति को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए परिवार के सदस्यों के द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती कराया गया था जहां से डॉक्टर ने हालात बिगड़ने के कारण सीतापुर के जिला अस्पताल भेजा है।