ज्ञानपुर: कोइरौना मवैया गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से पालतू भैंस की मौत
कोइरौना थाना क्षेत्र के मवैया गाँव में बीती रात गरज और तड़क के साथ तेज बारिश होने लगी। इस दौरान लोरिक गौड़ ने घर के पास बिजली गिरने की तेज आवाज सुनी तो आज बुधवार को देखा कि उनकी भैंस मरी पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों द्वारा इसकी सूचना राजस्व विभाग और शासन प्रशासन को दे दी गई है वहीं परिजनों ने मांग किया कि है, इसकी क्षति पूर्ति की जाए।