पंडारक: पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में करंट लगने से किसान की मौत, परिवार में कोहराम
Pandarak, Patna | Aug 29, 2025 पंडारक के भदौर थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में शुक्रवार को करंट लगने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रासबिहारी यादव (45 वर्ष) के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार मृतक सुबह अपने खेत देखने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान नंगे तार की चपेट में आने से वे गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें लगभग 11 बजे अस्पताल लाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।