साहेबपुर कमाल: पुलिस के द्वारा साहेबपुरकमाल से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया
साहेबपुरकमाल थानाअध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया साहेबपुरकमाल से मारपीट कर घायल करने के आरोप में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान साहेबपुरकमाल निवासी दिलीप पासवान का पुत्र सूरज पासवान उर्फ गौरव पासवान एवं साहेबपुरकमाल निवासी परमानंद पासवान का पुत्र कारेलाल पासवान के रूप में की गई है।