त्रिवेदीगंज क्षेत्र में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा भुल्लन का शुक्रवार करीब 3 बजे त्रिवेदीगंज क्षेत्र में पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा के साथ उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर भाजपा के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।