मनसाही: उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय मोहनपुर में मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा शुरू, बच्चों में दिखा उत्साह
प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय मोहनपुर में मैट्रिक व इंटर की सेंटअप परीक्षा शुरू होने से बच्चों में उत्साह देखा गया। वहीं गुरुवार की दोपहर लगभग 01 से 02 बजे के बीच सैकड़ों बच्चे परीक्षा में भाग लेते हुए नजर आए। मौके पर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि मैट्रिक एवं इंटर की सेंटअप परीक्षा शुरू हो गया है।