हिलसा: हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल में परिवार नियोजन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Hilsa, Nalanda | Jun 17, 2024 हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल परिवार नियोजन सेवाओं को प्रभावी बनाने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। अस्पताल के उपाधीक्षक राजकिशोर राजू ने बताया कि परिवार नियोजन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया जिसमें हिलसा अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिलसा के स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए।