आरा: लालगंज बलीगांव में कर्ज से तंग आकर युवक ने खाया जहर, इलाज के लिए पटना ले जाते समय हुई मौत
Arrah, Bhojpur | Jun 1, 2025 जिले के आयर थाना क्षेत्र के लालगंज बलीगांव में कर्ज से तंग आकर जहर खाने से युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए पटना ले जाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार मृतक आयर थाना क्षेत्र के लालगंज बलिगावँ निवासी सिपाही चौधरी का 41 वर्षीय पुत्र भोला चौधरी है एवं वह पेशे से मजदूर था।