हरदा के मिडिल स्कूल ग्राउंड पर आज 4 जनवरी रविवार शाम 6 बजे से स्वदेशी मेले का शुभारंभ हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'लोकल फॉर वोकल' के सपने को साकार करने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह मेला 4 से 14 जनवरी तक चलेगा। मेले का उद्घाटन स्वदेशी मेला प्रांतीय समन्वयक सुधीर दांतरे और अन्य अतिथियों ने किया।