गंजबासौदा शहर में रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत और कालाबाजारी के विरोध में शुक्रवार दोपहर 1 बजे युवा कांग्रेस ने अनुविभागीय अधिकारी (SDM) को ज्ञापन सौंपा। वर्तमान में शहर के छोटे व्यवसायी, ठेला संचालक और चाट-पकौड़ी विक्रेता गैस की अनुपलब्धता के कारण गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं, जिससे उनके रोजगार पर बंद होने की तलवार लटक रही है। युवा कांग्रेस ने आरोप लगा