गाजीपुर में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने विधानसभा क्षेत्र 375-सदर के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय जमलापुर में भाग संख्या 282 से 287 तक के बूथों का जायजा लिया और बूथ लेवल अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।