रातू: बिरसानगर रोड नंबर 1 में विधायक नवीन जयसवाल द्वारा नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया
Ratu, Ranchi | Aug 18, 2025 सोमवार 18 अगस्त 2025 समय 4:00 बजे रातू प्रखंड के बिरसानगर रोड नंबर 1 में हटिया विधानसभा के विधायक श्री नवीन जायसवाल के द्वारा नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। बताते चले नाली नहीं होने के कारण लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी,नाली का पानी सड़क पर बहता था। इस मौके में भाजपा के तमाम पदाधिकारी गण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।