देहरादून: राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोद लिए टीबी रोगियों को मासिक पोषण सामग्री वितरित की
राज्यपाल ने राजभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत गोद लिए गए 13 टीबी रोगियों को मासिक पोषण किट वितरित किए। इस अवसर पर राज्यपाल ने रोगियों से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी और उन्हें उपचार के दौरान नियमित पौष्टिक आहार एवं संतुलित जीवन शैली अपनाने की सलाह दी।