कर्वी: कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने 1 अभियुक्त को 1 किलो 600 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
थाना कोतवाली कर्वी पुलिस ने अवैध गांजा बिक्री पर कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध गांजा पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त भालू उर्फ प्रेम कुमार गुप्ता पुत्र भूलेलाल निवासी द्वारकापुरी कर्वी को 1 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने आज सोमवार की सुबह 11:00 बजे प्रेस नोट जारी किया है।