श्योपुर: कलेक्टर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, ज़िलेवासियों से शांति और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने रविवार को रात्रि 08 बजे एक वीडियो संदेश जारी करते हुए जिलेवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। कलेक्टर ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है।