ठाकुर केसरी सिंह बारहठ की 153वीं जयंती पर बुधवार को उनकी जन्मस्थली देवखेड़ा में मशाल जुलूस एवं सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित पुरस्कृत शिक्षक फोरम के जिला सचिव डॉ. परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने कहा कि केसरी सिंह बारहठ ने अपने 13 प्रसिद्ध चेतावणी रा चुंगट्या के माध्यम से मेवाड़ के स्वाभिमान की रक्षा की।