ओबरा: बालू का ठेका दिलाने के नाम पर करोड़ों का घोटाला, कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Obra, Sonbhadra | Nov 22, 2024 ओबरा स्थित गैस गोदाम रोड पर एक व्यक्ति द्वारा करोड़ों की ठगी का मामला सामने आया है । सूत्रों के अनुसार थाना लंका पुलिस टीम ने कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आधार पर करोड़ों का घोटाला करने वाले आरोपी संजय कुमार विश्वास को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के खिलाफ थाना लंका और थाना ओबरा (सोनभद्र) में करोड़ों रुपये की ठगी के मामले पंजीकृत हैं।