जाठिया देवी टाउनशिप पर घमासान, 8 गांवों ने कहा– एक इंच भी अतिरिक्त जमीन नहीं देंगे
जाठिया देवी में टाउनशिप निमार्ण व भूमि अधिग्रहण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जाठिया देवी क्षेत्र के साथ लगते 8 गांव के लोग हिमुडा को एक इंच भी अतिरिक्त भूमि देने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों कहना है कि हिमुडा दावा कर रही है कि जाठिया देवी टाउनशिप निमार्ण के लिए 600 भूमि बीघा जमीन का अधिग्रहण किया है, जबकि ग्रामीणों ने सिर्फ स्वेच्छा से 244 बीघा जमीन दी है। इसी संबंध में बुधवार को भूमि अधिग्रहण समीति की बैठक समीति अध्यक्ष एवं उप प्रधान बागी पंचायत देशराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 8 गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया है। सरकार व हिमुडा द्वारा की जा रही भूमि अधिग्रहण को लेकर चर्चा की। इस मौके पर देशराज ने बताय कि सरकार व हिमुडा दावा कर रही है कि जाठिया देवी टाउन निमार्ण के लिए 600 बीघा भूमि का अधिग्रहण किया गया है, जबकि यह सरासर गलत व झूठ है। ग्रामीणों ने जाठिया देवी टाउन निमार्ण के लिए सिर्फ 244 बीघा जमीन का भूमि स्वेच्छा से दी है। इसके अलावा एक इंच भूमि भी ग्रामीणें ने नहीं दी है।
Shimla Urban, Shimla | Aug 5, 2026