बेगूसराय: कारगिल भवन में हिंदी दिवस पर सहायक समाहर्ता की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित, परिचर्चा भी हुई
कारगिल भवन में हिंदी दिवस के मौके पर रविवार की दोपहर 2:00 बजे सहायक समाहर्ता अजय यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां एक परीचर्चा का आयोजन किया गया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और गर्व हमलोगों को होना चाहिए. उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता फैलानी चाहिए. हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है.