विद्यापति नगर: हरपुर बोचहा पंचायत में मेधा सम्मान समारोह आयोजित, प्रमुख ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
विद्यापतिनगर प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत में मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रों के सम्मान में मंगलवार को मेधा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत समिति सदस्य नसीम आलम ने की। मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख कृष्णा देवी व उपप्रमुख रामलखन साह उपस्थित रहे। इस दौरान 13 मेधावी छात्रों को नोटबुक, कलम व मेडल देकर सम्मानित किया गया।