राजगढ़ ब्यावरा मार्ग पर गुरुवार को रात 8:00 करीब एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे किसान भगवान सिंह राजपूत को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने हाइवे पर चक्का जाम कर दिया सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया गया।