जीरोता खुर्द के नईवालो की ढाणी में मंगलवार को अचानक अज्ञात कारण से आग लग गई। जिसमें चारा सहित लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटे उठती देख आसपास के ग्रामीण भी मदद के लिए मौके पर पहुंचे। वहीं सूचना पर दौसा विधायक दीनदयाल बैरवा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।