बरियारपुर थाना क्षेत्र के महुआनी के पास रविवार की दोपहर 2:00 बजे बिहार राज्य के गोपालगंज के विजयपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के रहने वाले राम सिंह 57 साल, जो बाइक से घर जा रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए देवरिया मोर्चरी भेज दिया।