महाराजगंज: चौक थाना क्षेत्र में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
शनिवार शाम 6:00 बजे चौक थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को एक किशोरी से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी किराना दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक किशोरी करीब एक माह पहले अपनी बहन के घर चौक क्षेत्र स्थित एक गांव में आई हुई थी।