तुरकौलिया: जयसिंहपुर बहरूपिया में संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
जयसिंहपुर बहरुपिया से मंगलवार को पुलिस एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति मे 11 बजे बरामद की। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि मृत महिला उक्त गांव के उमेश राम की 22 वर्षीया पत्नी मूर्ति देवी है। घटना के बाद से परिवार वाले घर छोड़ कर फरार है। घटना की सूचना पुलिस को मायके वालों ने दी। पोस्टार्टम करा शव मायके वालों को सौप दिया गया। महिला एक 2 वर्षीय पुत्र छोड़ गई।