नईगढ़ी: नईगढ़ी थाना क्षेत्र: खड़ुई घाट पुल पर भीषण हादसा, रेलिंग से टकराकर बाइक सवार 20 फीट नीचे गिरा, हालत नाज़ुक
नईगढ़ी थाना क्षेत्र में शनिवार रविवार की दरमियानी रात खड़ुई घाट पुल पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई जिससे चालक उछलकर लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची नईगढ़ी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया।