पीटीसी मैदान में 13 दिवसीय स्वदेशी मेला के छठवें दिन रविवार की शाम 7 बजे लोगों की भीड़ उमड़ी। स्वदेशी जागरण मंच के तत्वावधान में स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के माध्यम से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। मेला प्रांगण में कसक ग्रुप द्वारा कवि सम्मेलन की प्रस्तुति, बांसुरी वादक जयकिशन बैन की प्रस्तुति, एकल गायन, नृत्य की प्रस्तुति दी गई। स्वदेशी जागरण मंच के महाकौशल