गाजीपुर में मकर संक्रांति का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। जिले के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु दूर-दराज से पहुंचे, जहां गंगा स्नान के बाद मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई और दान-पुण्य भी किया गया। पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा।