विश्व गौरैया दिवस के अवसर पर महासमुंद जिले के ग्राम भूकेल में पर्यावरण संरक्षण की एक मिसाल पेश की गई। यहां के शिक्षक अयाज मोहम्मद ने अपनी टीम के सहयोग से गौरैया संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल की है। गुरूवार को दोपहर 3:30 बजे मिली जानकारी अनुसार, शिशुपाल पर्वत पर दो वर्ष पूर्व उन्होंने खाली पड़ी जमीन को हराभरा बनाने के लिए पौधारोपण किया था।