औरैया: क्षेत्र की पछैयां बस्ती में अवैध शराब बनाने की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, 1000 लीटर लहन नष्ट कर उपकरण किए बरामद
सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की सुबह करीब 9:30 बजे कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही पछैयां बस्ती मैं शराब के ठिकानों पर छापा मारा। छापे की भनक लगते ही शराब बनाने वाले लोग अपने घरों को बंद करके रफू चक्कर हो गए। इस दौरान पुलिस ने जमीन के अंदर दबा हुआ लगभग 1000 लीटर लहन नष्ट किया जबकि शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं।