बरेली: पुत्रदा एकादशी पर श्यामगंज में भव्य निसान यात्रा, फूलों से सजा दरबार, श्रद्धालु भजनों में झूमे
पौष मास शुक्ल पक्ष की पुत्रदा एकादशी पर श्यामगंज स्थित श्री शिरडी साई–खाटूश्याम सर्वदेव मंदिर में भव्य आयोजन हुआ। हरुनगला शिव मंदिर से निसान यात्रा निकाली गई, जो बीसलपुर चौराहे होते हुए मंदिर पहुंची। कोलकाता व बैंगलोर से मंगाए फूलों से दरबार सजा। भजन संध्या, भंडारा व प्रसाद वितरण के साथ सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।