दाउदनगर थाना की पुलिस ने केरा गांव से आर्म्स एक्ट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष विकास कुमार ने मंगलवार की शाम 4:00 बजे बताया कि केरा गांव निवासी वीरजीत कुमार उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया गया है। वह दाउदनगर थाना कांड संख्या 633/ 25 का प्राथमिकी वांछित अभियुक्त है।उसे गिरफ्तार करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।