ग्वालियर में भूसा कारोबारी के बेटे ने की आत्महत्या: सुसाइड नोट में लिखा—"मम्मी-पापा माफ करना, मुझे फंसाकर लूट लिया" ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां भूसा कारोबारी के बेटे मनीष किरार (29) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मनीष का शव हुरावली ए ब्लॉक स्थित भूसे की टाल में फंदे से लटका मिला।