चायल: लोहरा गांव में अवैध तमंचा और कारतूस के साथ युवक की फोटो वायरल, कौशांबी में मचा हड़कंप – पुलिस को खुली चुनौती
जनपद के संदीपन घाट थाना क्षेत्र अंतर्गत लोहरा गांव का एक युवक इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। युवक की अवैध तमंचा और कारतूस के साथ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (ट्विटर/एक्स) पर तेजी से वायरल हो रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।बताया जा रहा है कि वायरल फोटो में युवक खुलेआम हथियार लहराते नजर आ रहा है! शुक्रवार 12 बजे वायरल हुई फोटो!